बद्दी (एमबीएम न्यूज) : बद्दी बरोटीवाला में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रवासी कामगारों ने बालद नदी, सरसा नदी समेत नालागढ़ तक नदी नालों के तटों पर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया। बददी का मुख्य समारोह सनसिटी रोड बाल्द नदी के किनारे मनाया गया जिसमें देर रात तक प्रवासी श्रमिक भक्ति कार्यक्रमों में डूबे रहे। रात्रि कार्यक्रम में तहसीलदार बददी केशव राम कोली मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए जबकि लघु उद्योग भारती के प्रधान राजीव कंसल व अमरावती कालोनी के अध्यक्ष आलोक सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। बुधवार को उगते सूर्य को अघ्र्य देने के बाद इस उपवास को खेला गया। मंगलवार देर रात्रि बिहार से आए कलाकारों को सुनने के लिए तटों पर हजारों लोगों की भीड़ से उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी बच्चे, बुढ़े जवान महिला व पुरूष इस महान छठ पर्व के रंग में रंगे हुए थे। पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य अर्ध्य देने ध्यान मग्न थे।
बीबीएन में दो लाख से अधिक बिहार के लोग रहते है। यह इस पर्व को दिवाली के तर्ज पर मनाते है। इस पर्व पर नदियों के तटों पर जम कर आतिशबाजी हो रही थी। वहीं डीजे पर भी लोग थिरक रहे थे। बिहार राज्य के छपरा से संबंध रखने वाले प्रवासी परिवार अनिल, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, राम गुप्ता, आरती देवी, संतोष देवी, सरोज देवी,पूजा देवी, , राज गुप्ता ने बताया कि वह पिछले लंबे समय बद्दी मे ही रह रहे है लेकिन इस पर्व को मनाने के लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। इस पर्व में काल सूप में नारियल, संतरा, सेब, खजूर, आनासास समेत ठेकूवा, पूरी व इस सीजन में पैदा होने वाले कृषि उत्पाद से सूर्य देवता की पूजा की गई। प्रवासी सतपाल सिंह, अमरेंद्र, परम हंस द्विवेदी, रामजी तिवारी, अरुण सिंह, ओमप्रकाश, जय नरायण सिंह, जय मंगल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतदेव सिंह, प्रभू नाथ सिंह ने बताया कि इस पूजा में तीन दिन तक उपवास रखा जाता है। अघ्र्य देने के बाद रात के समय आंगन में महिलाएं रात के समय कोसी भरती(पूजा) होती है। जिसमें महिलाएं छठी माईयां आएगी मेरा आंगना गीत पेश किया जाएगा। उसके बाद रात को दो बजे घाट पर दीपक जलाने जाते है। इन लोगों के साथ महिलाएं भी भजन कीर्तन करते हुए घाट तक जाती है। इस अवसर पर तहसीलदार केशव राम कोली के अलावा लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजीव कंसल, महेश कौशल, दीपक कुशवाहा, लाल बाबू यादव, अली मोहम्मद, विनोद पांडे, सतपाल, अमरेंद्र, परम द्विवेदी, रामजी तिवारी, अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा, अमरावती कालोनी के अध्यक्ष आलोक सिंह सिंह कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।