सुंदरनगर : कल्याण गौ सदन के प्रधान एवं क्षेत्र के मुख्य समाजसेवी अमरजीत सिंह का एकाएक निधन हो गया है। अमरजीत सिंह के निधन से शहर में शोक की लहर है। अमरजीत सिंह के निधन पर शहरी क्षेत्र की प्रबुद्ध बुद्धिजीवी जनता, राजनीतिक पार्टी के नेताओं और विधायक राकेश जमवाल पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, हरि संगत के तमाम पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अमरजीत सिंह अपने पीछे दो बेटियां व एक बेटा, पत्नी व दो भतीजे छोड़ गए है।
अमरजीत सिंह विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ जुड़े हुए थे। जिनमें व्यापार मंडल श्मशान घाट समिति के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों में जनसेवा के भाव से जुड़े रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में कई सामाजिक संगठनों में जुड़े रहते हुए दिन रात गरीब जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा करने में अपना जीवन व्यतीत किया है। अमरजीत सिंह 69 वर्ष की आयु में अपनी देह छोड़ गए हैं। समाजसेवी सुरेश कौशल का कहना है कि अमरजीत सिंह की कमी हमेशा शहर के समाजसेवी संगठनों और बुद्धिजीवी लोगों को ताउम्र खलती रहेगी।
अमरजीत सिंह के कार्यकाल में कल्याण गौ सदन में कई नए आयाम स्थापित किए हैं। जहां पर बेजुबान आवारा घूमने वाले पशुओं को ठिकाना मिला है और उनकी देखरेख अमरजीत सिंह के कार्यकाल में बखूबी तरीके से की गई है। जिसके चलते वर्तमान में 3 दर्जन से अधिक गांवों में दुधारू हुई है और वहां पर आधा दर्जन से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैया हुआ है। ले