मंडी : जिला में एक विधवा महिला को एक सप्ताह से अधिक समय तक अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म व मारपीट का मामला सामने आया है। जान बचा कर भागी महिला ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 व 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त विधवा महिला को आरोपी बीते 13 जून को चक्कर से जबरन अपने घर पनारसा में ले गया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां आरोपी ने महिला पर शादी का दवाब भी डाला और उसके साथ मारपीट भी की। जैसे कैसे महिला मौका पाकर भाग निकली और अपने मायके जा पहुंची। यहां दो तीन उपचार के बाद बीते शुक्रवार को पीड़िता महिला पुलिस थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
महिला थाना की एसएचओ रीता शर्मा ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को दबोचने के लिए टीम रवाना कर दी है।