चंबा: जनपद में कोरोना के चार नए मामले आए हैं। इसमें 45 साल का शख्स अपनी 40 वर्षीय पत्नी के साथ संक्रमित पाया गया है। वहीं 15 साल व 12 साल के बेटे की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। दिल्ली से लौटने के बाद चारों को ककीरा में क्वारंटाइन किया गया था। समोट स्वास्थ्य खंड से जुड़े परिवार को कोविड केयर सैंटर बालू शिफ्ट किया जा रहा है। नए चार मामलों के साथ चंबा में आकड़ा 50 पहुंचा है। 36 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
सीएमओ राजेश गुलेरी ने पुष्टि की है। उधर कांगड़ा में भी 3 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 32 साल का आईटी इंजीनियर शामिल है। इसके अलावा 19 साल का स्टुडेंट भी संक्रमित पाया गया है। तीसरे मामले में जयसिंहपुर क्षेत्र की रहने वाले 43 वर्षीय महिला है।