सुंदरनगर : विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रदेश की इकाई द्वारा राम जन्मभूमि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए छोटी-काशी मंडी के पवित्र स्थलों से एकत्रित मिट्टी व जल अयोध्या भेजे हैं। जानकारी के अनुसार अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए छोटी-काशी मंडी के पवित्र स्थलों से एकत्रित मिट्टी व जल अयोध्या भेजे गए है जिलाध्यक्ष रोहतास वर्मा और प्रान्त सत्संग प्रमुख रमेश परमार की अध्यक्षता में अयोध्या यह शुभ कार्य किया गया है।
‘ देश के साथ हिमाचल के लोगों का यही सपना था की अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जो लंबे संघर्ष के बाद साकार होने जा रहा है। इसके लिए हिमाचल के सभी प्रमुख देवस्थानों से मिट्टी अयोध्या भेजी जा रही है तो इसी कड़ी में छोटी-काशी मंडी के प्रमुख देवस्थानों शिकारी माता, देव बड़ा कमरुनाग, बूढ़ाकेदार, मुरारी माता व सुखदेव वाटिका के साथ-साथ अन्य प्रमुख देव स्थलों की मिट्टी व जल अयोध्या भेजे गए है अति शीघ्र ही यह मिटी और जल अयोध्या मे बनने जा रहे भव्य राम मंदिर की दीवारों में लगाई जाएगी और एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जायेगा।
जानकारी देते हुए सुखदेव वाटिका सुंदरनगर के बाबा गिरी महाराज ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए सुखदेव वाटिका, मुरारी माता, शिकारी माता बड़ा देव कमरूनाग और अन्य पवित्र स्थलों से मिट्टी और जल अयोध्या भेजे गए हैं जो राम मंदिर निर्माण में लगाए जाएंगे। इस मौके पर जिला कार्याध्यक्ष सयोंजक नरेश वर्मा, प्रांत समन्वय प्रमुख शमशेर ठाकुर, जिला मंत्री महेंद्र चंदेल, प्रखंड मंत्री पदम और प्रचार प्रमुख विजय शर्मा मौजूद रहे।