बिलासपुर : झंडुता उपमड़ल के बड़गांव के रहने वाले युवक ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। देर रात यह युवक पॉजिटिव आया है, पर यह युवक घर पर था ही नहीं। पुलिस ने इसे दूसरे राज्य से पकड़ कर लाया है। यह युवक मार्केटिंग का काम करता था। इसने प्रशासन से अपनी यात्रा का इतिहास छुपाया है। युवक किसी कार्य के लिए पुलिस चौकी बिलासपुर भी गया था, जिसके चलते चौकी को भी बंद कर दिया गया है। पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस युवक को सुबह पौने पांच बजे कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर पहुंचाया गया है।
प्रशासन को जब इस युवक के बारे में पता लगा कि यह पॉजिटिव आया है तो इसको खोजने लगे। जब पुलिस को पता चला कि युवक बाहरी राज्य में चला गया, और युवक से संपर्क साधा गया, उसके बाद उसे बिलासपुर लाया गया है। युवक अपने परिजनों के साथ शहर के रौड़ा सैक्टर मे किराए के कमरे में रहता था। प्रश्न अब इस बात पर उठता है कि युवक का रैडम टैस्ट 17 तारीख को लिया गया था तो प्रशासन ने उस पर निगरानी क्यों नहीं रखी। उसे कंवारटाइन क्यों नहीं किया गया था।
एहतियात के तौर पर जिला की पुलिस चौकी को भी तुरंत प्रभाव से लोगों के आने जाने के लिए बंद कर दिया गया है। युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चला दी गई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस चौकी बिलासपुर शहर को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।