सुंदरनगर: मंडी के सुंदरनगर की निहरी तहसील में आदमखोर तेंदुए ने दिनदहाड़े दो लागों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस हमले में एक पुरूष और एक महिला बुरी तरह घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के गांव कमांद में स्थित वन विभाग रेस्ट हाउस के समीप दिनदहाड़े आदमखोर तेंदुए के द्वारा किरपा राम पुत्र बंगाली राम निवासी गांव टिकराधार (दोघरा) तहसील निहरी जिला मंडी और बती देवी पत्नी चेत राम पर एक घंटे के अंदर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। हमले में घायल किरपा राम को मंडी अस्पताल और महिला कंमाद में उपचाराधीन है।
हैरानी की बात यह है कि आदमखोर तेंदुए के द्वारा इन दोनों घटनाओं को एक घंटे के बीच अंजाम दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए सुकेत वन मंडल के डीएफओ सुभाष पराशर ने कहा कि डीपीएफ कंमाद के अंतर्गत वन विभाग के रेस्ट हाउस के समीप दो गांववासियों पर एक तेंदुए ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
Latest
- जानिए मोहिनी एकादशी क्यों है खास, व्रत करने से मिलती है पापों से मुक्ति व गौ दान का फल
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव