कांगड़ा: यहां संस्थागत क्वारंटाइन सैंटर में भर्ती युवक ने सेनिटाइजर ही पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर फौरन ही उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया कि युवक ने हैंड सेनिटाइजर क्यों पिया। सैंपल रिपोर्ट में सेनिटाइजर के सेवन की तस्दीक हो गई है।
जानकारी के मुताबिक बाहरी राज्य से आए शख्स को ज्वालामुखी में क्वारंटाइन किया गया था। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमे ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। हालात बिगड़ने पर शख्स को टांडा रैफर किया गया है। प्रशासन ने मामले की पुष्टि की है। ब्लड के नमूने की जांच में मिथाइल एल्कोहल पाया गया है।