धर्मशाला : मात्र 2 दिन पहले दिल्ली से लौटी 57 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला के नमूनों की जांच टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाई गई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला दिल्ली से तीन अन्य लोगों के साथ वापस आई थी। ऐसी स्थिति में साफ है कि महिला के साथ वापस लौटे बाकी लोगों का भी टैस्ट होगा।
उल्लेखनीय है कि कांगड़ा जिला में आज दोपहर एक 24 वर्षीय युवती भी कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। कांगड़ा जनपद में पिछले 4 दिन से लगातार कोरोना के मामले मिल रहे हैं। राहत देने वाली बात यह है कि कांगड़ा के जिलाधीश राकेश प्रजापति ने मामलों के बढ़ने की संभावना को पहले ही आंक लिया था। लिहाजा इससे निपटने के लिए तैयारियां पहले ही मुकम्मल कर ली गई थी।
उधर, डीसी राकेश प्रजापति ने पुष्टि करते हुए कहा कि 57 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई है। महिला शीला चौक की रहने वाली है।