पावंटा साहिब: शहर में होम क्वारंटाइन पर रखी गई मां- बेटी कोरोना वायरस पाई गई है। वह 4 मई को दिल्ली से लौटी थी। जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र 38 साल है, जबकि उसकी बेटी की उम्र 7 साल है। करीब 21-22 दिन बाद सिरमौर में कोरोना का मामला सामने आया है। 2 नए मामलों के बाद जिला में दोबारा कोरोना लौट आया है।
प्रशासन इस बात को लेकर काफी सावधान है कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के साथ कोरोना भी आ सकता है। यह फैसला प्रशासन ने पहले ही ले रखा है कि रेड जोन से दाखिल हो चुके लोगों के सैंपल के बाद ही बाकी लोगों को क्रमबद्ध तरीके से पास जारी किए जाएंगे। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के पराशर ने पुष्टि करते हुए कहा कि पावंटा साहिब में मां -बेटी को कोरोना से पीड़ित पाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों को शिफ्ट करने कार्रवाई की जा रही है।
उधर जिलाधीश डॉ आरके परुथी ने कहा कि माँ-बेटी की रेंडम सेंपलिंग की गई थी। उनको उनका कहना था कि बाहरी राज्यों से लौटे 709 लोगों में से 541 की सैंपलिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज से क्षेत्र में आयुष किट का वितरण भी किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद तुरंत ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। मां- बेटी को शिफ्ट कर दिया गया है। इलाके को सील करने की तैयारी की जा रही है। महिला के पति और बेटे के भी कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि यह परिवार हरिओम कॉलोनी में रहता है। 38 वर्षीय महिला कुछ दिन पहले अपने बच्चों के साथ दिल्ली के शाहदरा स्थित अपने मायके में गई थी। पति परिवार को लेने दिल्ली गया था, 4 मई को यह अपने घर पांवटा साहिब वापस लौटे थे। उसके बाद से होम क्वारंटाइन में रह रहे थे।
https://youtu.be/aiD3guzu59c