नाहन (एमबीएम न्यूज) : एसपी सिरमौर सौम्या सांबशिवान ने आज शाम महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि हम सभा को महर्षि वाल्मीकि जी के मार्गदर्शन में चलने की आवश्यकता है।
उन्होंने इस मौके पर लोगों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं भी दी। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापिस वाल्मीकि नगर में संपन्न हुई। इससे पूर्व वाल्मीकि सभा सहित अन्य लोगों ने एसपी का भव्य स्वागत किया।