चंबा : पुलिस थाना चुवाड़ी में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बकलोह मे एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई की दो अज्ञात महिलाएं उसके घर आई। जो देखने मे लगभग 35 से 45 वर्ष की प्रतीत हो रही थीं और शिकायतकर्ता को कहा कि अपनी पहनी हुई चांदी की अंगूठी हमें दे दो और कहा कि अगर इसका डिज़ाईन हमारी कंपनी को पसंद आता है तो आपको इस अंगूठी के साथ कुछ गिफ्ट मिल सकता है।
शिकायकर्ता ने अपनी पहनी हुई चांदी की अंगूठी उक्त महिलाओं को दे दी। अगले दिन वह दोनों महिलाएं फिर से शिकायतकर्ता के घर गईं और उसकी अंगूठी 500 रुपये गिफ्ट के साथ वापिस कर दी और कहा कि अगर आप सोने की अंगूठी देते हो तो आपको और ज्यादा ईनाम मिल सकता है। जिस पर शिकायतकर्ता ने अपनी सोने की अंगूठी उन महिलाओं को दे दी। अगले दिन उन महिलाओं ने फिर से शिकायतकर्ता की अंगूठी 1000 रुपये ईनाम के साथ वापिस कर दी और कहा कि अगर आप सोने के 6 गहने हमें देते हो तो आपको 30000 रुपये इनाम के तौर पर मिल सकते हैं जिस पर शिकायतकर्ता ने अपने सोने के 6 गहने उन महिलाओं को दे दिए।
आज दिन तक ना तो वह महिलाएं वापिस आई और न ही शिकायतकर्ता के गहने वापिस मिले। जिस पर दोनों अंजान महिलाओं के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी मे भारतीय दंड साहिन्ता की धारा- 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।
Latest
- सुंदरनगर : HRTC की चलती बस का खुला टायर, बाल-बाल बचे 15 यात्री
- संगड़ाह की दिव्या ज्योति ने 700 में से 671 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान
- ऊना : प्रवासी मजदूरों की 30 झोपड़ियों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- गगरेट विधानसभा उप चुनाव : दो ब्राह्मणों के मध्य होगी रोचक जंग, कांग्रेस को फिर से कालिया का सहारा
- हिमाचल बोर्ड की मेरिट लिस्ट में चमकी एक ही स्कूल की 8 बेटियां, रच दिया इतिहास