सुंदरनगर : दिल्ली के विधानसभा चुनाव में हुई भारतीय जनता पार्टी की करारी हार का खामियाजा आम जनता को भुगतान पड़ा है। जहां आम आदमी पार्टी ने देश की सब से बड़ी पार्टी भाजपा को 63-7 से हरा दिल्ली की सत्ता हासिल की तो दूसरी तरफ इस हार का बोझ आम जनता पर पड़ा है। लोगों को पहले हिमाचल प्रदेश में एक गैस सिलेंडर के दाम 770 रूपये चुकाने पड़ रहे थे। वहीं अब लोगों को हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में 915 रुपए का गैस सिलेंडर मिल रहा है। इस पर लोगों ने सवाल खड़े करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
लोगों का कहना है कि दिल्ली में हार के बाद भाजपा सरकार ने एलपीजी गैस के दाम बढ़ाने का सही मौका जांचा और गैस के दाम में बढोतरी कर देश की जनता पर एक बड़ा अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। स्थानीय निवासी एवं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त विनोद स्वरूप ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि एलपीजी गैस के दाम एक दम से बढ़ाने का सरकार का फैसला बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं को गृहणी सुविधा योजना के तहत मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित कर रही है तो दूसरी और गैस के दाम में बढ़ोतरी कर डाली।
उन्होंने कहा की गृहणियों को मुफ्त गैस कनेक्शन जरूर मिले है, लेकिन गैस सिलेंडर खत्म होने पर 915 रूपये की गैस खरीदना लोगो के बस की बात नहीं है। जहांं इस महंगाई के दौर में घर चलाना मुश्किल हो रहा तो अब सरकार ने एक और बोझ गैस के दाम बढ़ा कर जनता पर थोप दिया है। विनोद स्वरुप का कहना है कि गैस सिलेंडर से बेहतर तो लकड़ी वाला पारंपरिक चूल्हा था। जिससे लोग आसानी से खाना बना सकते थे और परिवार का पालना पोषण करते थे। लेकिन अब एलपीजी गैस के दाम बढ़ने से अब सरकार द्वारा दिया गया गैस सिलेंडर और चूल्हा मात्र शोपीस बन कर रहने वाला है।
उन्होंने कहा कि सरकार देश और हिमाचल की जनता के साथ अन्याय कर रही है। सरकार की यह सभी बाते सरकार को शून्य की तरफ धकेल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत है नहीं तो आने वाले समय में सरकार को भुगतना पड़ेंगे।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा