• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / गुड जॉब चंबा पुलिस : 24 घंटे के भीतर 11 लाख की चोरी का आरोपी पंहुचा डाला सलाखों के पीछे

गुड जॉब चंबा पुलिस : 24 घंटे के भीतर 11 लाख की चोरी का आरोपी पंहुचा डाला सलाखों के पीछे

January 11, 2020 by MBM News Network

चंबा : पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 11 लाख की चोरी के मामले में आरोपी को सलाखों के पीछे पंहुचाया है। वहीं, चोरी की गई 11 लाख की राशि भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने घर निर्माण कार्य के लिए उक्त 11 लाख की राशि निकाली थी। जिसे अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार को चोरी कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गुड जॉब चंबा पुलिस : 24 घंटे के भीतर 11 लाख की चोरी का आरोपी पंहुचा डाला सलाखों के पीछे

बता दें कि शुक्रवार को पुलिस थाना में भिन्द्रों पुत्र लखिनु राम निवासी कुर्था, पलयुर जो सुराडा मोहल्ला में क्वार्टर लेकर रह रहा रहा है, ने पुलिस थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपने पैतृक घर के निर्माण कार्य के लिए 11 लाख की नगदी व जरुरी कागजात को ब्रीफकेस में रखा हुआ था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है।

पुलिस थाना में भारतीय दंड सहिंता की धारा 454, 380 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया व त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए रोहित कुमार निवासी छिनियार, रठियार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी हुई 11 लाख की राशि को भी बरामद कर ली गई है। एसपी डा. मोनिका ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Filed Under: क्राइम, चंबा, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021