चंबा : ग्राम पंचायत खजुआ के बाड़ा गांव स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में देर रात आग लग गई। हादसे में 2 लोग झुलस कर घायल हुए हैं। गनीमत यह रही कि दोनों समय रहते दरवाजा तोड़ कर बाहर निकल आए, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। आग में झुलसे दोनों व्यक्तियों के बयान लेने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
घायलों की पहचान मस्त राम (38) पुत्र मोहन लाल निवासी गांव किमलान तथा प्रताप सिंह (40) पुत्र हंस राज निवासी गांव वासा (कांगड़ा) के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि वन विश्राम में आग एक व्यक्ति ने लगाई है। घायलों के बयान के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। आग में झुलसे दोनों व्यक्तियों के बयान लिए गए हैं। बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।