• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सोलन / सोलन के मालरोड पर कुदरत ने बिखेरी चांदी, देखें वीडियो

सोलन के मालरोड पर कुदरत ने बिखेरी चांदी, देखें वीडियो

January 8, 2020 by अमरप्रीत सिंह

सोलन: शहर के मालरोड पर बुधवार दोपहर अचानक ही बर्फ के फोहे गिरने शुरू हो गए। इससे लोगों के चेहरों पर जबरदस्त खुशी झलक उठी। हर कोई इस मंजर को मोबाइल के कैमरे में कैद करने के लिए उतावला हो उठा। आसपास की ऊंची पहाडि़यों पर भी हिमपात हुआ है। जनपद की पर्यटन नगरी चायल में भी जबरदस्त हिमपात की सूचना है।सोलन के मालरोड पर कुदरत ने बिखेरी चांदी, देखें वीडियो
जानकारी के मुताबिक कसौली व बड़ोग में भी ताजा बर्फबारी से यातायात पर असर पड़ा है। अमूमन शहर में बर्फबारी की संभावना काफी कम रहती है, लेकिन इस बार कुदरत ने शहरवासियों को सफेद चादर की सौगात दी है। जनपद के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण भी आम जनजीवन पर असर पड़ा है।

देखें वीडियो https://youtu.be/1o4J-aneIHY

 

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021