नाहन: लाखों श्रद्धालुओं के आस्था की प्रतीक चूड़धार चोटी पर साल 2020 का ताजा हिमपात हुआ है। दीगर है कि प्रशासन ने 20 मई तक चोटी की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। हालांकि शुक्रवार दोपहर को ही मौसम ने करवट ले ली थी, लेकिन शनिवार को भारी हिमपात की खबर है। चोटी पर शिरगुल महाराज के प्राचीन मंदिर में कठिन परिस्थितियों के बावजूद पूजा-अर्चना नियमित तौर पर की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि चोटी पर मध्य फरवरी के बाद तक भी हिमपात की संभावनाएं बनी रहती हैं। एमबीएम न्यूज नेटवर्क को चोटी पर ताजा हिमपात का मनमोहक वीडियो उपलब्ध हुआ है।