सोलन : प्रदेश भाजपा संगठन की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने भारतीय जनता पार्टी सोलन के नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। नए पदाधिकारियों में हेमराज गौतम (नालागढ़), दौलत ठाकुर (कसौली), तीर्थानंद भारद्वाज (सोलन), राजेश महाजन (अर्की), बलविन्द्र ठाकुर (दून), कला ठाकुर (अर्की) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमरसिंह परिहार (कसौली), नंदराम कश्यप (सोलन) को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार हरदीप ठाकुर (नालागढ़), श्रवण चंदेल (दून) तथा रोशन लाल वशिष्ठ (दून), सुषमा देवी (कसौली), राकेश गौतम (अर्की), सुरेश जोशी (अर्की) तथा संजय ठाकुर (बड़ोग) को सचिव नियुक्त किया गया है।
आशुतोष वैद्य ने कहा कि लक्ष्मी ठाकुर (सोलन) को कोषाध्यक्ष, हरबंस पटियाल (नालागढ़) को प्रेस सचिव तथा मुकेश गुप्ता (सोलन) व इन्द्र पाल शर्मा (अर्की) को प्रेस सहसचिव बनाया गया है। विवेक डोभाल (सोलन) को कार्यालय सचिव बनाया गया है। आशुतोष वैद्य ने कहा कि भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी जारी कर दी गई है। कसौली से हीरा नंद शर्मा, प्रकाश चंद पराशर, उपेन्द्र शर्मा, विरेन्द्र ठाकुर, विमला दास, जोगिन्द्र शर्मा, दुनी चंद धीमान, रामेश्वर शर्मा, प्रकाश वर्मा तथा सुनील ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। सोलन से सोमा ठाकुर, चन्द्रकांता, सुषमा शर्मा, नरेन्द्र मेहता, सुनील ठाकुर, लक्ष्मी दत, बेलीराम, हितेन्द्र शर्मा, संजीव पराशर तथा कृष्ण लाल वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
आशुतोष वैद्य ने कहा कि नालागढ़ से धनी राम (काला), हरप्रीत सिंह सैणी, स्वर्ण ग्रेवाल, संजीव चौधरी, गीता राम ठाकुर, हेम शंकर, कमला देवी, डॉ. हेम राज, धर्मपाल ठाकुर, बसंत शर्मा, संजय कुमार शर्मा, देेवी सिंह तथा कमलेश कुमार ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अर्की से जगदीश ठाकुर, हेतराम, धर्मपाल धर्मा, लालमन चौहान, कंचन माला, सन्तराम भारद्वाज, ओम प्रकाश गांधी तथा करतार ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दून से गुरदास चंदेल, रमेश ठाकुर, तरसेम चौधरी, हरनेक ठाकुर, अनिल शर्मा, मोहन लाल, बीर सिंह, कांती प्रकाश, बलमा शर्मा तथा आशा देवी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में डॉ. राजीव सैजल, परमजीत सिंह पम्मी, केएल ठाकुर, रतन पाल, गोविन्द राम शर्मा, गुरनाम कौर, पुरषोतम गुलेरिया, डेजी ठाकुर, विरेन्द्र कश्यप, राजेश कश्यप, विनोद चंदेल, दर्शन सेनी, अशोक शर्मा, डॉ. श्रीकांत, के. डीआर चंदेल, भगवान दास चौधरी, जौध सिंह, जय सिंह ठाकुर, गोेपाल ठाकुर, राम गोपाल शर्मा, गोपाल नेगी, चांद रानी, टेकचंद चंदेल, रामसिंह, देवराज चौधरी, लाला रूपनारायण, पीएन भनोट, विनोद ठाकुर, सरोज रतन, संजीव भारद्वाज, हजूरा सिंह, ईन्द्र सिंह, बहादुर खान, गुरनाम सिंह, मनोज राणा, भगवान सैणी, जतिन्द्र ठाकुर, राज कुमार सिंगला, संजीव कश्यप, लाज किशोर, सुनदरम ठाकुर, पवन गुप्ता, रविन्द्र परिहार, रश्मि धर सूद, राकेश शर्मा, मीरा नंद, सुश्री शीला, नरदेव बडोला, रितु सेठी, रंजीत सिंह, धरमेन्द्र राणा, गुरबक्ष चौधरी, ध्यान सिंह लादी, बालक राम शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, राकेश भारद्वाज, रमेश ठाकुर, हरदेव कौशल, ओम प्रकाश भारद्वाज, नरेन्द्र चौधरी, विनति मुकुल तथा नंद लाल पाल शामिल हैं।
Latest
- वीरभद्र का बेटा हूं, घी सीधी उंगली से न निकले तो उंगली टेढ़ी करना भी जानता हूं
- सोलन : गहने व नकदी चोरी के मामले में युवक काबू, CCTV ने निभाया अहम रोल
- अरब सागर में 173 KG नशीले पदार्थ ले जा रही मछली पकड़ने वाली नाव जब्त, दो गिरफ्तार
- IAS बन समाज सेवा करना है नादौन की शालिनी का सपना, आर्ट्स में तृतीय स्थान…
- ऊना : कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता की डंडे से की पिटाई, FIR