रिकांगपिओ: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के सांस्कृतिक नृत्य दल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन 27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2019 को किया। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के सास्कृतिक दल के वायूल काली शाखा दल युला ने भाग लिया था। इस दल को बेहतर सास्कृतिक नृत्य प्रस्तृत करने के लिए दूसरे स्थान पर आंका गया।
20 सदस्य सास्कृतिक दल का नेतृत्व प्यारे लाल नेगी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक दल युला को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र व तीन लाख रूपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। जनजातिय राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में देश के 25 राज्यों के सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। प्रदेश का जनजातिय जिला किन्नौर अपनी समृद्ध संस्कृति, वेश भूषा, खान-पान व रीतिरिवाजों के लिए विश्व भर में जाना जाता है। संगीत यहा के जनमांनस का अभिन्न अंग है। सभी अवसरों पर नृत्य व गायन यहा कि खूबी हैै।
सांस्कृतिक दल युला द्वारा राष्ट्रीय स्तर के आायोजन में दूसरा स्थान प्राप्त करने से हिमाचल प्रदेश सहित किन्नौर का नाम रोशन हुआ है। उपायुक्त गोपाल चन्द ने वायूल काली शाखा सांस्कृतिक दल युला को उत्कृष्ट उपलब्धी के लिए बधाई दी है। निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति विभाग कि कुमुुद सिंह ने भी नृत्य दल को बधाई दी है।