मंडी : हिमाचल में निर्माणाधीन फोरलेन का सबसे बड़ा पुल और फ्लाई ओवर पंडोह से टकोली के बीच बन रहा है। पंडोह-टकोली बायपास पर झलोगी से दवाड़ा तक एक बड़े फ्लाई ओवर का निर्माण किया जा रहा है। यह फ्लाई ओवर लगभग 823 मीटर लंबा है। इस फ्लाईओवर में 38 पिल्लर है।
फ्लाई ओवर बिना लारजी पॉवर हाउस को हानि पहुंचाए उसके सामने से बनाया जा रहा है। इसके साथ हनोगी में एक बड़े फोरलेन पुल का निर्माण किया जा रहा है, जो लगभग 50 मीटर ऊंचा है। इसकी लंबाई लगभग 105 मीटर है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह पुल व फ्लाई ओवर हिमाचल में बन रही फोरलेन का सबसे ऊंचा व लंबा फ्लाई ओवर व पुल है। बता दें कि पंडोह से टकोली तक फोरलेन निर्माण का कार्य जोरो से चला हुआ है। इसके निर्माण का कार्य एफकॉन कंपनी को मिला है।
इस फोरलेन में लगभग 10 सुरंगों व 11 छोटे बड़े पुल व एक बड़े फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है। इसमें अभी तक 2 सुरंगों को आपस में मिला दिया गया है। बाकी का निर्माण अभी जारी है। एफकॉन कंपनी के एजीएम रंजीत सिंह अत्री ने बताया कि सुरंग, रोड व पुल फ्लाई ओवर का कार्य लगभग सितंबर 2021 में पूरा हो जाएगा। जिसके बाद इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। ताकि जनता व पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।