कुल्लू: आनी उपमंडल में लुहरी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात सुरेश कुमार व नरेंद्र पाल कार से करसोग जा रहे थे कि अचानक लुहरी के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सुरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नरेंद्र पाल घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले गया जहां पर उपचार चल रहा है। दोनों की पहचान करसोग निवासी के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से मृतक सुरेश कुमार के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 20 हजार की राहत राशि दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।