कुल्लू: पुलिस ने चिट्टा तस्करी से जुड़े मुख्य सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। दो नाईजीरियनस को दिल्ली से इस तस्करी से जुड़ेे होने पर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पिछले 5 महीनों में कुल्लू में हीरोइन और चिट्टे के 30 से ज़्यादा मामलो में 500 ग्राम से ज़्यादा हेरोइन की रिकवरी हुई। जिसमें 55 से ज़्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन मामलो में बड़े स्तर पर चिट्टा सप्लाई करने वाले लोकल सप्लायर पकड़े गए।
उनसे चिट्टे के सोर्स के बारे में की गई जांच से पता चला कि कुछ नाईजीरियन दिल्ली में चिट्टा सप्लाई करने का काम करते हैं। इन सभी का मेन सोर्स दिल्ली में ही निकला। जिस पर कुल्लू पुलिस द्वारा गुप्त तरीके से इन सभी मामलो की एक साथ जांच की गई।
आठ सदस्यीय स्पेशल टीम इस्पेक्टर सुनील संख्यान के नेतृत्व में भेजी गई। टीम ने दो नाईजीरियन आरोपियों को दिल्ली से पकड़ा। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नाईजीरियन में इब्राहिम, ओलिसा नाम के व्यक्ति शामिल है।