नाहन (एमबीएम न्यूज) : युवा सेवा एंव खेल विभाग द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय राजीव गांधी खेल अभियान के तहत महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन नाहन में किया गया। नाहन चंबा ग्राऊंड में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में विकास खंडो से लगभग 250 महिला खिलाडिय़ों ने विभिन्न प्रतिस्पधार्ओं में भाग लिया। शुक्रवार को शुरू हुई इस प्रतियोगिता के परिणामों में एथलैटिक्स की 200 मीटर दौड़ में नाहन की अनुसुया प्रथम, पांवटा की कल्पना द्वितीय, संगड़ाह की तृतीया रही। 3000 मीटर दौड़ में संगड़ाह की चिंता देवी प्रथम, शिलाई की करिश्मा द्वितीय व संगड़ाह की तृतीय स्थान पर रही। जबकि 100 मीटर दौड़ में नाहन की अनुसुया, पांवटा की कल्पना व पच्छाद की पूनम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पच्छाद ने संगड़ाह को 31-26 से धूल चटाई। जबकि खो-खो में नाहन ने पच्छाद को 10-2 से व संगड़ाह ने नाहन को 4-7 से पटखनी दी। जबकि हॉकी में पांवटा ने नाहन को 2-1 से हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया। बॉलीवाल के क्वाटर फाईनल में पच्छाद ने शिलाई को 2-0 से हराया। जबकि सेमीफाईनल में राजगढ ने नाहन को 2-1 से धूल चटाई। बास्केट बॉल में नाहन ने पांवटा को 17-10 से हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया। बैडमिंटन में नाहन ने शिलाई को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर सुशील शर्मा, विजय कुमार यादव, पदम देव शर्मा, मनुज शर्मा, अभय कंवर व समुन लता आदि उपस्थित रहे।
Latest
- सुंदरनगर : HRTC की चलती बस का खुला टायर, बाल-बाल बचे 15 यात्री
- संगड़ाह की दिव्या ज्योति ने 700 में से 671 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान
- ऊना : प्रवासी मजदूरों की 30 झोपड़ियों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- गगरेट विधानसभा उप चुनाव : दो ब्राह्मणों के मध्य होगी रोचक जंग, कांग्रेस को फिर से कालिया का सहारा
- हिमाचल बोर्ड की मेरिट लिस्ट में चमकी एक ही स्कूल की 8 बेटियां, रच दिया इतिहास