नाहन (एमबीएम न्यूज) : पच्छाद के खिडला में एक बेरहमी बाप ने रात के समय अपने दो बच्चों को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। यह घटना 30 सितंबर की है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाले विक्रम सिंह अपने घर से बाहर निकला और उसके देखा कि उनके पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी रत्न सिंह के बच्चे अभिशेख और अदिति देर रात 11.30 बजे आंगन में सो रहे हैं। उसने बच्चों से इस बारे में पूछा तो पता चला कि उन्हें उनके पिता ने मारपीट कर बाहर निकाल दिया है। वहीं पुलिस में दी शिकायत में विक्रम सिंह ने कहा कि उसी दौरान रत्न सिंह भी वहां आ पहुंचा। उसने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी थी। हालांकि पुलिस ने विक्रम सिंह की शिकायत पर रत्न सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली, लेकिन मामले में पुलिस आगामी छानबीन शुरू कर रही है।
Latest
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट
- घर में फंदे पर झूलता मिला 32 वर्षीय युवक का शव
- विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने स्कूटरों पर बेचे थे सेब, आज खुद है जमानत पर