हमीरपुर: एक महिला द्वारा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पीड़ित महिला ने कहा कि वह 3-4 सालों से एक व्यक्ति के साथ मजदूरी का काम कर रही थी। जो व्यक्ति उससे अवैध संबध बना रहा था। वह एक मिस्त्री का काम करता है। उसने महिला को शादी का झांसा देकर अवैध संबध बनाए।
पीड़ित महिला के साथ मारपीट भी की गई। जिस पर महिला थाना ने कानूनी कार्रवाई के तहत धारा 376, 504, 506, 320 मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।