ऊना : पुलिस थाना के तहत बरनोह में ट्रैक्टर के नीचे दबने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान महिमा ठाकुर पुत्रि राज कुमार निवासी बरनोह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजुकमार शनिवार सुबह अपने घर के समीप ट्रैक्टर चला रहा था। उसकी बेटी 4 वर्षीय महिमा भी साथ थी। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक ही खेतों में अनियंत्रित होकर पलट गया। बच्ची ट्रैक्टर के नीचे दब गई। हादसे में महिमा की मौत हो गई। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।