नाहन: उत्तर भारत स्तर पर छठी आईआरबी बटालियन कोलर के जवानों ने अचूक निशाना साधा है। दिल्ली में आयोजित हो रही 39वीं जोन शूटिंग चैंपियनशिप में एएसआई नरेश ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। मामूली अंतर से रजत पदक खोना पड़ा। गौरतलब है कि एएसआई नरेश प्रदेश पुलिस के अचूक निशानेबाज हैं। थ्री पॉजीशन राइफल में एएसआई नरेश राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी प्रदेश पुलिस का नाम रोशन कर चुके हैं।
उधर इसी प्रतियोगिता में कांस्टेबल राजेश ने 0.22 पिस्टल की 50 मीटर दूरी की स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। इस वर्ग में हरियाणा के शूटर को पहला स्थान मिला। कुल मिलाकर उत्तर भारत स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस के दो जवान बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता 9 अक्तूबर से शुरू हुई थी, जो 20 अक्तूबर तक रही।
Latest
- WATCH || हिमाचल के चार IPS बेटे, देश में रियल लाइफ सिंघम बन पहाड़ का बढ़ा रहे मान
- हिमाचल में स्कूल बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा की मौत, नहीं था कंडक्टर
- रामपुर के जंगल में मिले महिला के अर्धनग्न शव मामले में हत्या का मामला दर्ज
- आचार संहिता के बाद हिमाचल में 7.59 करोड़ की अवैध शराब व 30 लाख की नकदी जब्त
- विधानसभा सचिवालय का निर्दलीय विधायकों को नोटिस, दलबदल विरोधी कानून में मांगा जवाब