सगंड़ाह: राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय भुजोंण्ड की दो छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंजैहली मे लड़कियों की अंडर-19 प्रतियोगिता आयोजित हुई, इसके आधार पर शालिनी का चयन कबड्डी और साक्षी का बेड़मिन्टन अंडर-17 के लिए हुआ है। सनद रहे क़ि विद्यालय की छात्रा शालिनी लगातार चार- पांच वर्षों से कबड्डी मे अपना जौहर दिखा रही है। वर्ष 2002 मे जन्मी शालिनी ने 2014 -15 से खेलना प्रारंभ किया तथा विद्यालय मे कोई शारीरिक शिक्षक न होने के वावजूद भी विद्यालय की भाषा अध्यापिका कल्पना वर्मा के मार्गदर्शन मे पहली बार 2015 में राज्य स्तर को चयनित हुई।
स्कूल की अध्यापिका कल्पना ने बताया कि शालिनी लगातार तीन सालो से चयन हुआ। और पिछले साल और इस साल लगातार राष्ट्रीय स्तर को चयनित हुई। शालिनी ने बातचीत मे बताया कि जब उसने 2013 मे छटी कक्षा मे प्रवेश लिया था,तब विद्यालय में कोई शारीरक शिक्षक नही था। शालिनी ने बताया कि उसकी इस कामयाबी के पिछे अध्यापिका कल्पना है। विद्यालय मे पिछले ही वर्ष शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति हुई है,तथा जगदीश शर्मा और कल्पना वर्मा अब मिलकर इन बच्चों हुनर को तलाश रहे है, इसी का नतीजा है कि इस वर्ष एक के वजह दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। शालिनी के पिता राजेंद्र सिंह एक किसान है। खेलो के साथ-साथ शालिनी और साक्षी पढाई मे भी अव्वल रहती है।