सोलन : उपचुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुरी पार्टी में अपनी अनदेखी से काफी समय से आहत चल रहे थे। जिसका कारण हाल ही में कसौली निर्वाचन क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस की नियुक्ति माना जा रहा है।
विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि जो लोग लोकसकभा चुनावों मे पार्टी की जीत का दावा करते हुए शेखी बखारते थे वो आज भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को गुमराह कर अपना उल्लू साध रहे हैं। जिन्हे अपने बूथों की भी सही से जानकारी नहीं है वो अपनी पसंद के लोगों की ताजपोशी करवा रहे हैं। जो पार्टी के लिए ठीक नहीं है।
इसी बात से वो आहत है जिस कारण वो अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। जिसकी जानकारी भी उन्होंने ई-मेल के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को दे दी है। अब गेंद राठौर के पाले में है वो क्या निर्णय लेंगे उसके बाद ही वो आगे की रणनीति तैयार करेंगे।