ऊना : थाना बंगाणा के तहत धुंधला रोड़ पर देर रात एक पिकअप कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन लाल पुत्र संसार चंद निवासी छपरोह बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की करवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का खुलासा अभी नही हो पाया है।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2019/08/Una-2-300x158.jpg)
जानकारी के अनुसार छपरोह निवासी मदन लाल पिकअप (एचपी 72 बी 7085) पर धुंधला रोड़ पर जा रहा था। अचानक ही पिकअप अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में मदन को गंभीर चोट पहुंची। पिकअप में फंसे मदन को लोगों ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने मदन को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तारी के चलते पेश आया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।