नाहन, 5 जुलाई : कश्यप राजपूत सभा नाहन के अध्यक्ष व वरिष्ठ नागरिक पूरन चंद कश्यप ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से कश्यप समाज में शोक की लहर है।
पूरन चंद कश्यप ने लगातार 20 साल तक कश्यप समाज के उत्थान में अपनी भागीदारी दी है। उनके निधन का समाचार शुक्रवार सुबह प्राप्त हुआ। दोपहर बाद मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके नेतृत्व में कश्यप सभा ने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व उत्सवों का आयोजन किया। सभा के चेयरमैन नरेश पाल कश्यप ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ था। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण पिछले करीब एक माह से उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में आईसीयू (ICU) में रखा गया था।
![](http://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/07/RIP-1.jpg)
उन्होंने बताया की जुलाई माह में ही शिमला रोड पर स्थित कालू बाबा मंदिर में कालू बाबा की मूर्ति की स्थापना की जानी थी। इसके लिए हरिद्वार से मूर्ति लेने वह उनके साथ स्वयं गए थे। उन्होंने पूरन चंद कश्यप के निधन को कश्यप समाज के लिए बड़ी क्षति बताया।
हिमाचल की ताजा खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा WhatsApp चैनल
स्व. पूरन चंद अपने पीछे दो बेटों व एक बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका दाह संस्कार बड़े बेटे संजीव कश्यप ने किया। गौर हो संजीव नाहन के जाने माने छायाकार हैं और ‘चीना स्टूडियो’ (Cheena Studio) के नाम से पहचान है।
*ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।*