चंबा : जिले में मूसलाधार बारिश जारी है। इस वजह से नुक्सान बढ़ता जा रहा है। जनजातीय क्षेत्र होली के एक दर्जन गांव को जोड़ने वाले त्यारी पुल खतरे की जद में है। सोमवार को पुल का एक हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिस वजह से इसका एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
इस पुल से एक दर्जन गांव की 1500 की आबादी को आवाजाही करती है। वहीं मणिमहेश जाने के लिए भी यहां हजारों श्रद्धालु आवाजाही करते हैं। यह पुल किसी भी समय रावी नदी में समा सकता है।