मंडी: पधर उपमंडल के कुन्नू का एक व्यक्ति लापता हो गया है। लापता व्यक्ति की मानसिक स्थिति सही नहीं बताई जा रही है। व्यक्ति की पत्नी फूला ने पधर पुलिस थाना में उसके पति की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
फूला देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका पति तिलक राज निवासी कुन्नू पधर जिला मंडी गत सात अगस्त को घर से कहीं चला गया। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। फूला देवी ने बताया कि उसके पति तिलक राज की उम्र 50 वर्ष है और उसका रंग सांवला है। घर से जाती बार उन्होंने चैकदार कमीज व सलेटी रंग की पैंट पहनी हुई थी और उनके माथे पर कट का निशान है। उन्होंने से पुलिस से आग्रह किया है कि उसके पति को ढूंढने में मदद करें।
वहीं, डीएसपी पधर मदनकांत ने बताया कि सभी पुलिस चौकियों व थानों को इसकी सूचना प्रेषित कर दी गई है। लापता को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आग्रह किया है कि उपरोक्त हुलिया वाला कोई व्यक्ति दिखे तो पधर पुलिस थाना या नजदीकी पुलिस थाना में सूचना दें।