कुल्लू : जिला मुख्यालय के साथ लगती लगवैली के भुट्टी में एक मकान गिर गया है, जिसमें महिला बाल-बाल बची। यह मकान पुराना था जिस करण परिवार नए मकान में शिफ्ट हो गया था। इस मकान को लकड़ी, घास और अन्य सामान को रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। जब मकान गिरा उस दौरान मकान में भंडार किए घास निकालने के लिए गीता देवी मकान में घुसी थी। गीता दौड़ते हुए बाहर निकली जिस कारण महिला सुरक्षित बच गई है।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp‑content/uploads/2019/07/Kullu-29-300x158.jpg)
पवन, डावे राम, भोले राम आदि तीन भाइयों का यह संयुक्त मकान था। मकान तीन मंजिला था और इसमें 6 कमरे थे। पवन ने बताया कि हादसे के समय मेरी पत्नी गीता देवी मकान से घास निकालने गई थी। उसी दौरान हादसा पेश आया जिसमे गीता बाल-बाल बची। हादसे का कारण बरसात को माना जा रहा है।