एमबीएम न्यूज़/ बिलासपुर
लुहणू ग्राउंड में तीन से छह जुलाई तक होने वाली पुलिस भर्ती प्रक्रिया में सभी अभ्यर्थियों को बिलासपुर पुलिस द्वारा एक टाइम का मुफ्त खाना दिया जाएगा। ये जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने दी। बता दें कि प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी पुलिस भर्ती में आने वाले युवाओं को पसीना बहाने के बाद खाना खाने की व्यवस्था की गई है। खाने के लिए कतार में खड़ी युवतियां
इस व्यवस्था के तहत भर्ती के दौरान छह हजार युवाओं के लिए खाना बनाया जाएगा और दोपहर में परोसा जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि इस पुलिस भर्ती में लगभग छह हजार लड़के और लड़कियां भाग लेंगी। जिनके लिए यहां पर खाने की व्यवस्था भी की गई है। क्योंकि बच्चों को सुबह जल्दी घर से आना पड़ता है। खाने की व्यवस्था स्थानीय लोगों के प्रयासों से संभव हुई है। जो लड़के व लड़कियां भर्ती के लिए आई हैं। उन्हें अपने एडमिट कार्ड दिखाकर भोजन दिया जाएगा।
Latest
- रामपुर के जंगल में मिले महिला के अर्धनग्न शव मामले में हत्या का मामला दर्ज
- आचार संहिता के बाद हिमाचल में 7.59 करोड़ की अवैध शराब व 30 लाख की नकदी जब्त
- विधानसभा सचिवालय का निर्दलीय विधायकों को नोटिस, दलबदल विरोधी कानून में मांगा जवाब
- सोलन : शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, किसान की जिन्दा जलने से मौत
- किन्नौर : दो माह से बंद है रोपा वेली का एकमात्र SBI एटीएम, लोग परेशान