एमबीएम न्यूज/ऊना/हमीरपुर
देश के वित राज्य मंत्री बनने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर पहली बार प्रदेश पहुंचे। शुक्रवार सुबह ऊना पहुंचने पर वित राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने अनुराग को फूलों की मालाओं से लाद दिया। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर व विधायक राजेश ठाकुर के अलावा कई नेता मौजूद थे। औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर से खुली जीप में अनुराग को ऊना पहुंचाया गया। पूरे रास्ते में दर्जनों जगह स्वागत हो रहा है।
अंतिम समाचार के मुताबिक जगह-जगह स्वागत के कारण ही अनुराग शाम तक भी हमीरपुर नहीं पहुंचे थे। ऊना से चंद घंटों का सफर बेहद लंबा हो गया। इसका कारण यही था कि कार्यकर्ताओं का हजूम हर छोटे स्टेशन पर भी उमड़ा हुआ था।