एमबीएम न्यूज़/ शिमला
रामपुर उपमंडल के नोगली में सतलुज नदी के किनारे पांच महीने की कन्या का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी खबर इलाके में फैली तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। माना जा रहा है कि भ्रूण की जांच कराने के बाद चोरी- छिपे गर्भपात कराकर किसी ने भ्रूण को नदी किनारे फेंका होगा। सूचना मिलने के बाद रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया। इस तरह से मानव भ्रूण के मिलने से लोगों की संवेदनहीनता सामने आयी है। भ्रूण को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे लोकलाज के भय से फेंकने का अंदेशा जता रहे हैं,तो कुछ लोग कन्या भ्रूण हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही भ्रूण के लिंग का पता चल सकेगा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने