जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ
पूह उपमंडल के तहत श्यासो संपर्क मार्ग पर बुधवार देर रात पिकअप के गहरी खाई में गिरने से वाहन में सवार तीन लोगों में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन सवार तीनो श्यासो गांव के निवासी थे। वह अपने गांव जा रहे थे। गांव पहुंचने से कुछ ही दूरी पर वाहन सड़क मार्ग से नीचे लुढ़क गई।
इस हादसे में नारायण सिंह पुत्र टाशि राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य श्याम लाल व रतन सागर घायल हुए है। दोनों को पीएचसी स्पिलो में प्राथमिक उपचार के बाद रिकांगपीओ रैफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल, शायसो गांव के ग्रामीण व परिजन घटना स्थल पहुंचे।
कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सड़क मार्ग तक लाया गया। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है।