अमरप्रीत सिंह/सोलन
पंडित सुखराम की पार्टी में वापसी से कांग्रेस को लाभ मिलेगा। कांग्रेस सुखराम का अपना घर है। पंडित सुखराम एक महान व् कदावर नेता हैं। यह बात सोलन में मीडिया से बात करते हुए स्थानीय विधायक व पूर्व में मंत्री धनीराम शांडिल ने कही। उन्होंने कहा की कोई अपने घर आता है तो उसका स्वागत करना चाहिए। सुखराम के कांग्रेस पार्टी मे दोबारा आना लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा की सुखराम को पार्टी में वापिस लाना हाईकमान का फैसला है, उन्होंने कुछ सोच कर ही निर्णय लिया होगा।
कांग्रेस पार्टी द्वारा लोगों को सालाना 72000 रुपए देने को लेकर पूछे गए सवाल पर शांडिल ने कहा कि आम लोगो को इससे फायदा होगा,चाहे वो किसी भी वर्ग के हों। उन्होंने कहा की कांग्रेस भाजपा की तरह झूठे वादे नही करती है। जिस तरह मोदी सरकार ने लोगो के बैंक खाते में 15 लाख देने की बात कही थी, वह मात्र एक जुमला बन कर ही रह गई है।
शांडिल ने कहा की चुनावो के तुरंत बाद कांग्रेस द्वारा किए गए सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा की ये वही 72000 करोड़ हैं, जो काले धन के रूप में देश से बाहर गए हैं।