एमबीएम न्यूज/नाहन
राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा के अधिवेशन से टिप्स लेकर गुजरात से सिरमौर की टीम लौट आई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोर्चे की भूमिका को लेकर टिप्स हासिल किए। इस टीम में जिलाध्यक्ष नीति अग्रवाल, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव द्रोपदी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सत्या तोमर, सचिव निर्मला देवी, पांवटा मंडल अध्यक्षा शिवानी वर्मा व नगर परिषद अध्यक्षा कृष्णा के अलावा आईटी सैल संयोजक ममता गोयल शामिल थी।
जिलाध्यक्षा के मुताबिक तमाम महिलाएं नए जोश व उमंग के साथ इस संकल्प को लेकर वापस आई हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को शत-प्रतिशत मतदान से विजयी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखना भी एक यादगार पल हैं। एक बूथ पर 10 महिलाओं के लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगा। वापस लौटी टीम ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता के नेतृत्व में भी आस्था जताई है।
Latest
- वीरभद्र का बेटा हूं, घी सीधी उंगली से न निकले तो उंगली टेढ़ी करना भी जानता हूं
- सोलन : गहने व नकदी चोरी के मामले में युवक काबू, CCTV ने निभाया अहम रोल
- अरब सागर में 173 KG नशीले पदार्थ ले जा रही मछली पकड़ने वाली नाव जब्त, दो गिरफ्तार
- IAS बन समाज सेवा करना है नादौन की शालिनी का सपना, आर्ट्स में तृतीय स्थान…
- ऊना : कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता की डंडे से की पिटाई, FIR