नाहन (एमबीएम न्यूज) : एबीवीपी नाहन इकाई ने इकाई सचिव देशराज ठाकुर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। प्रांत मीडिया संयोजक विनय ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सभी कॉलेजों में अध्यापकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बावजूद इसके सरकार व विवि प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं, जिसका एबीवीपी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में कॉलेज पर कॉलेज खोल रही है, लेकिन पुराने कॉलेजों में स्टाफ का टोटा है। एबीवीपी ने प्रदेश के कॉलेजों में चुनाव बहाल करने की मांग भी की।
कृष्ण सिंगटा ने हाई पॉवर कमेटी की रिपोर्ट को जल्द से जल्द सार्वजनिक करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन छात्रों के लोकतंत्र के अधिकार छीन रहा है, जोकि एबीवीपी को मंजूर नहीं है। साथ ही यदि इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ओपी शर्मा, पंकज, विनोद शर्मा, विनय ठाकुर, अक्षय, नरेंद्र थापा, रवीना, अनिल आदि कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।