एमबीएम न्यूज़/नाहन
सड़क की खुदाई चल रही थी और भोले बाबा प्रकट गए। आस्था के साथ जुड़ा यह घटनाक्रम पेश आया है तहसील नौहराधार के चाडना में। यहां सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है। उसी दौरान संगमरमर का एक शिवलिंग पहाड़ी के नीचे से मिला है। जैसे-जैसे लोगो को इसके बारे में पता चला वैसे-वैसे यहां पहुंचना शुरू हो रहे हैं।
हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है और ऐसा माना जाता है कि यहां की धरती पर देवी-देवताओं का निवास हैं। यही कारण है कि यहां अधिकतर घटनाक्रम देव आस्था के साथ जोड़कर देखे जाते हैं। नौहराधार से मात्र 18 किलोमीटर आगे चाड़ना पर सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा हैं। पिछले दिनों जेसीबी ऑपरेटर ने सड़क को चौड़ा किया। अचानक उसे सफेद रंग की कोई चीज चमकती हुई दिखी। पास जाकर देखा तो छोटी सी गुफा के साथ शिवलिंग के आकार का पत्थर दिखाई दिया।
गुफा के चारो और कई कलाकृतियों बनी हुई हैं। साथ मे उस शिवलिंग के ऊपर पानी भी टपक रहा हैं। ऑपरेटर ने तुरन्त इसके बाद यहां पर कढाई लगाई तथा लोगो को प्रसाद दिया। लोग दर्शन के लिए रोजाना यहां पहुंच रहे हैं और फूल व पैसे का चढ़ावा कर रहे हैं। अब जेसीबी ऑपरेटर ने भी यहां पर काम करना छोड़ दिया हैं।
Latest
- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पुलिस कर्मियों को प्रदान किए सड़क सुरक्षा पुरस्कार
- रामपुर : जंगल में मिले महिला के अर्धनग्न शव की शिनाख्त, चिड़गांव की है 38 वर्षीय मृतका
- हमीरपुर में बेटे ने पिता को पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गिरफ्तार
- किन्नौर के वीर विजयंत नेगी ने JEE MAINS में ऑल इंडिया रैंक पर पाया 79वां स्थान
- हिमाचल में चुनावी ड्यूटी पर जाएंगे 15 हजार शिक्षक