वी कुमार/मंडी
बीती 26 जुलाई को चक्कर पुल के नीचे मिले एचआरटीसी चालक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार चालक गिरजानंद की मौत खाने की नली में घुटन के कारण हुई है। अभी तक यह हादसा ही प्रतीत हो रहा है। हत्या की कोई शंका इसमें नजर नहीं आ रही है। 25 जुलाई शाम को मृतक गिरजानंद ने अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी। फिर अकेला ही अपने घर की तरफ चल पड़ा।
इसी रात को गिरजानंद ने कुल्लू जाकर डयूटी ज्वाईन करनी थी। चक्कर पुल के पास गिरजानंद को उल्टी आई या फिर वो यहां से नीचे पेट के बल गिर गया। जिससे उसकी खाने की नली पर दबाव पड़ा और वो बंद हो गई। इस कारण उसे घुटन हुई और उसकी मौत हो गई। शव के पास जो एक अतिरिक्त घड़ी मिली थी उस गुत्थी को भी पुलिस ने सुलझा लिया है। यह घड़ी भी मृतक की ही थी। यह बिल्कुल नई थी।
जिसे उसने थोड़ी देर पहले अपने दोस्तों को भी दिखाया था। मृतक की पेंट की बेल्ट भी खुली हुई थी। इसलिए यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि मृतक शायद पेशाब करने के लिए रूका हो। उसी दौरान नीचे गिर गया हो। हालांकि इन सब बातों को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया शरीर पर किसी भी प्रकार के जख्म मे निशान नहीं है। मौजूदा हालातों के अनुसार यह हादसा ही प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज है। पुलिस हर पहलू की बारिकी से जांच पड़ताल कर रही है।
Latest
- विस चुनाव में पांवटा साहिब में निर्दलीय प्रत्याशी रहे मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल
- हमीरपुर : शिक्षाविद व समाजसेवी हरी चंद लखनपाल का 86 वर्ष की आयु में निधन
- ऊना : ISBT में 52 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- सिरमौर की नातिन बतौर उपमुख्यमंत्री पहली बार पहुंचेगी नाहन, भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन…
- धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री