एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
नादौन किन्नरों में गद्दी को लेकर विवाद आरंभ हो गया है। यह विवाद यहां की महंत निशा की मौत के बाद हुआ है। विवाद के कारण किन्नरों के दो गुट हो गए। दोनों ने ही पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। इस संबंध में किन्नरों के तलवाड़ा के मुख्य कार्यालय की ओर से रूबी महंत ने बताया कि निशा महंत की मौत के बाद उनके दो चेलों को नादौन डेरे का कार्यभार दिया गया। जिसमें नादौन की रबीना उर्फ रूबी तथा प्रागपुर की मंजू को नादौन की गद्दी का बराबर हक दिया गया था।
इस संबंध में आगे नादौन में होने वाले उनके एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की जानी थी। उन्होंने बताया कि उस दिन चिंतपूर्णी से संतोष महंत, अंब से पायल महंत सहित अन्य राज्यों से भी किन्नर समाज के सम्मानित महंत भी उपस्थित थे।
वहीं विवाद के बारे में पूछे जाने पर पहले से ही नादौन डेरे में रहने वाले किन्नर रबीना उर्फ रूबी महंत ने बताया कि उसने निशा महंत की बीमारी के समय नादौन डेरे में ही रह कर उनकी देखभाल करते हुए अंतिम समय तक सेवा की थी। परंतु उसे मंजू महंत ने डेरे से निकाल दिया। उसने बताया कि निशा महंत ने मौत से पूर्व ही उसके नाम का राशन कार्ड बनवाया व गैस कनेक्शन भी दिलवाया था।
दूसरी ओर मंजू महंत ने बताया कि रूबी उसके कहने से बाहर काम कर रही थी। जिसके कारण उसे डेरे से निकाला गया है। हालांकि दोनों ओर से एक-दूसरे पर कई अन्य आरोप लगाए गए हैं। मंजू महंत का कहना है, कि उसने रूबी को अपना चेला बनाया है। ऐसे में उसे उसके कहे अनुसार ही काम करना होगा।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की और से शिकायत की गई है। इस संबंध में मामले की छानबीन की जा रही है।
Latest
- आरोपी मौत मामला : जांच अधिकारी समेत पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
- भाई राहुल ने बहन प्रियंका गांधी को सौंपी वायनाड सीट, पहली बार लडेंगी लोकसभा का उप चुनाव…..
- जगत सिंह नेगी ने पूह को दी 11 करोड़ की सौगात, सड़क व पेयजल योजना का शिलान्यास
- PM ने पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में हुए जान-माल के नुकसान पर किया शोक व्यक्त
- कंगना थप्पड़ प्रकरण में NRI दंपति से बदले की कथित घटना पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी, ये खुलासा