वी कुमार / मंडी
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी अपने संविधान की उल्लंघना करते हुए आगे बढ़ रही है, उससे नहीं लगता कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी एक सशक्त रूप हासिल कर पाएगी। वे पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के डडौर स्थित घर पर उनकी बड़ी बहू के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे हुए थे।
यहां मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में वीरभद्र सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि संगठन में बिना चुनाव के कार्यकर्ताओं में जोश की कमी रहती है, वहीं नए युवा भी पार्टी के साथ नहीं जुड़ते हैं। जबकि प्रदेश की कमान पिछले कई वर्षों से बैठे अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू संभाल रहे हैं। उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक स्थिति को नाजुक बताते हुए कहा कि ऐसे ही हालात रहे तो प्रदेश में कांग्रेस का भविष्य और अधिक दयनीय स्थिति में नजर आएगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व में जवाहर लाल नेहरू के समय से आज तक सभी प्रधानमंत्रियों के साथ कार्य किया है और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से छः बार प्रदेश की कमान संभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यदि कांग्रेस को प्रदेश में मजबूत करना है, तो संगठनात्मक ढांचे को चलाने के लिए पार्टी की संविधान की अनुपालना अति आवश्यक है। अर्थात जिला व प्रदेश में हर स्तर पर संविधान के प्रक्रिया अपनाते हुए चुनावों द्वारा कार्यकारियों का गठन जब तक नहीं हो होगा, तब तक कांग्रेस का भविष्य प्रदेश स्तर पर उज्जवल नहीं हो सकता है।
वह कांग्रेस की प्रदेश में मौजूदा हालात को देखते हुए हताश हैं। उन्होंने कहा कि अपना जीवन सदैव कांग्रेस की मजबूती के लिए समर्पित किया है। मंडी लोकसभा से चुनाव में उतरने के लिए उन्होंने कहा कि न तो मैं न ही परिवार का कोई सदस्य इस बार मंडी लोकसभा से चुनाव लड़ेगा। इस बार कोई नया मकरझंडु ही लोकसभा चुनाव में उतारा जाएगा।
उन्होंने प्रदेश की जयराम सरकार को अनुभवहीन करार देते हुए कहा कि जयराम को सरकार चलाने की शुभकामनाएं देते हैं। बशर्ते उनके अपने घर में ही बैठे विरोधी उनके पांव नहीं खिंचे।
Latest
- विधानसभा सचिवालय का निर्दलीय विधायकों को नोटिस, दलबदल विरोधी कानून में मांगा जवाब
- सोलन : शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, किसान की जिन्दा जलने से मौत
- किन्नौर : दो माह से बंद है रोपा वेली का एकमात्र SBI एटीएम, लोग परेशान
- शिमला संसदीय क्षेत्र से दयाल प्यारी को टिकट तो मुसाफिर की घर वापसी से इंकार की ये वजह…
- नाहन : सैनवाला के युवक ने सुसराल पक्ष पर लगाए बस से उतार कर मारपीट के आरोप