एमबीएम न्यूज / नाहन
वोटों की कीमत इंसानियत से बढक़र नहीं हो सकती। इसी बात को सार्थक करने के लिए जिला परिषद सदस्या संतोष कपूर तैयार हैं। दरअसल कोलर में एक विवाहिता की हत्या। फिर उसके शव का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने हत्या व सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया।
मामला बेहद संवेदनशील है, क्योंकिे दखलअंदाजी राजनीतिज्ञों के लिए महंगी पड़ सकती है। लेकिन संतोष कपूर ने मृतका रीना देवी को न्याय दिलवाने के लिए कमर कस ली है। चूंकि अब तक पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नजर आ रही है, लिहाजा संतोष कपूर अब चाहती हैं कि एक-दो महीने बाद जब लोग इस मामले को भूलने लगेंगे, तब भी इस पर नजर बनाए रखेंगी। दिसंबर 2016 के पंचायतीराज चुनाव में संतोष कपूर ने रामपुर-भारापुर की जिला परिषद सीट पर धमाकेदार जीत हासिल की थी।
नाहन व पांवटा विधानसभा हलकों से जुड़ी इस सीट पर जीत का सबसे बड़ा अंतर हासिल कर संतोष कपूर ने कांग्रेस व भाजपा को जबरदस्त झटका दिया था। एमबीएम न्यूज नेटवर्क के कार्यालय पहुंची संतोष कपूर ने बेबाक कहा कि वो भली भांति जानती है कि रीना के न्याय की लड़ाई लडऩे पर उन्हें वोटों का नुक्सान हो सकता है, लेकिन इंसानियत से बढक़र कुछ नहीं हो सकता। लिहाजा रीना को न्याय दिलाने के लिए पूरी कोशिश में जुटी रहेंगी। कुल मिलाकर यह भी तय है कि राजनीति मेें हवाओं के विपरीत कदम उठाने का साहस संतोष कपूर ने दिखाया है।