एमबीएम न्यूज़ /हमीरपुर
प्रदेश में पेयजल समस्या को लेकर पूरी तरह से पिछली कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस के इस समस्या को लेकर पांच दिन के अल्टीमेटम पर नादौन विश्राम गृह में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री रविंदर सिंह रवि ने कहा कि अल्टीमेटम तो कभी राजा वीरभद्र सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू को देते हैं तो कभी सुक्खू राजा साहब को। रवि ने कहा कि कांग्रेस अब प्रदेश में नेता रहित पार्टी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पेयजल समस्या को लेकर सुक्खू पहले पूर्व सरकार में विभाग की मंत्री रहीं विद्या स्टोक्स से पूछें कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस समस्या को दूर करने का क्या प्रयास किया। रवि ने कहा कि वर्तमान पेयजल संकट के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि गत भाजपा सरकार के समय शिमला नगर निगम के 18 वार्डों में अलग-अलग टैंक बनवाए गए थे।
इनकी क्षमता गत कांग्रेस सरकार के समय में क्यों नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय आंरभ की गई पेयजल योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया गया यदि कांग्रेस सरकार ने इन योजनाओं को समय पर पूरा किया होता तो आज लोगों को इतनी दिक्कत नहीं झेलनी पड़ती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के समय तथा उनके कार्यकाल में पेयजल की छोटी योजनाओं के बजाए बड़ी योजनाओं को अधिमान दिया गया।
रवि ने बताया कि उनकी सरकार के समय जयसिंहपुर में 80 करोड़ रूपय की लागत से देश भर की एक अलग तरह की पेयजल योजना तैयार की गई इसके अलावा देहरा के लिए 40 करोड़, बड़सर के लिए 34 करोड़, बिलासपुर के लिए 64 करोड़ सहित अर्की तथा सरकाघाट के लिए बड़ी योजनाओं का प्रावधान किया गया था परंतु गत कांग्रेस सरकार इनमें से कुछ योजनाओं के लिए तो एनओसी तक नहीं ले पाई।
उन्होंने सुखविंदर सुक्खू से पूछा कि नादौन क्षेत्र के लिए आरंभ की गई 105 करोड़ की मीडियम इरीगेशन योजना को ही वह पांच वर्षों में क्यों पूरा नहीं करवा पाए। रवि ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को पूछने की बजाए सुक्खू बताएं कि उनकी सरकार के समय विभाग किसके पास रहा और उस मंत्री ने प्रदेश की पेयजल व्यवस्था को ठीक करने के लिए क्या किया।
उन्होंने कहा कि सुक्खू तथा राजा वीरभद्र सिंह के बीच रही तनातनी के कारण तत्कालीन विधायक विजय अग्रिहोत्री के विकास कार्यों को भी जानबूझ कर लटकाया गया। उन्होंने कहा कि सुक्खू नादौन तक ही सीमित ना रहें। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री, भाजपा महामंत्री पवन शर्मा, राजेन्द्र राणा, भगवान दास, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Latest
- बद्दी : हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक वीडियो मामले में तीन गिरफ्तार
- सोलन में मतदान के लिए प्रेरित करेगा ‘ईट प्योर वोट फॉर श्योर’ अभियान
- विद्यार्थियों जीवन में शिक्षा के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों भी ज़रूरी : रितिका जिंदल
- पापियों का साथ भगवान भी नहीं देता, भाजपा नहीं हिमाचल हितैषी : सुक्खू
- शिमला : खुशबू ने 89% व प्रगति शर्मा ने 92% अंक प्राप्त कर चमकाया नाम