एमबीएम न्यूज/शिमला
राजधानी में दोपहर बाद प्रचंड ओलावृष्टि हुई है। आलम यह था कि सडक़ें व भवनों की छतें सफेद चादर में लिपट गई। आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश व ओलावृष्टि की खबर है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं, ओलावृष्टि व बारिश की चेतावनी दी थी।
उधर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। रोहतांग दर्रे पर ताजा हिमपात की भी सूचना मिल रही है। मौसम के बदले मिजाज की वजह से बीआरओ को मनाली-लेह मार्ग की बहाली में भी दिक्कत हो रही है।
राज्य के मैदानी इलाकों में भी अब तक एसी की आवश्यकता कम ही महसूस की जा रही है। अन्यथा मई के महीने में गर्मी पूरे यौवन पर रहती है।