कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): रोहतांग सुरंग निर्माण स्थल पर शनिवार को हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबे बीआरओ के जवान और तीन अन्य लोगों को सुरक्षित निकालकर स्थानीय बचाव दल, बीआरओ के जवानों और अन्य लोगों ने साहस व तत्परता का परिचय दिया है।
वन, परिवहन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने स्थानीय बचाव दल, बीआरओ जवानों और इस रेस्क्यू आपरेशन से जुड़े अन्य लोगों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी तत्परता और साहस के कारण ही बीआरओ के एक जवान की जिंदगी बच पाई।
उन्होंने कहा कि कई फुट बर्फ के नीचे दब जाने के बाद भी बचाव अभियान से जुड़े लोगों ने उम्मीद नहीं छोड़ी और कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ को सुरक्षित निकालने में कामयाबी हासिल की। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।