मंडी (वी कुमार) : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की छठी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या पार्श्व गायक आदित्य नारायण के नाम रही। अंतिम संध्या का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। संध्या में जिला संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। उनके साथ सरकाघाट के विधायक करनल इंद्र सिंह और करसोग के विधायक हीरा लाल भी मौजूद रहे।
डीसी ने सांसद राम स्वरूप शर्मा को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं कजाकिस्तान से आए दल ने भी फिर से अपने देश की सांस्कृतिक झलक को दर्शाने का प्रयास किया। दर्शकों ने कजाकिस्तान से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा।
रात करीब साढ़े आठ बजे पार्श्व गायक आदित्य नारायण ने मंच संभाला और एक के बाद एक फिल्मी गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रात दस बजे तक पंडाल में बैठे लोग झूमते हुए नजर आए। दर्शकों ने संध्या का खूब आनंद उठाया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का समापन भी हो गया।